Wednesday, January 4, 2012

उम्मीद

एक उम्मीद तुम जीने की ले लो
चाहे मोल उसका दे दो |
मुस्कुराहटो से भरी एक उम्मीद
चाहे झूठी ही हो तुम ले लो |
एक जीने की उम्मीद तुम ले लो |

किसी कठिन डगर में
दिव्य सी मंजिल की उम्मीद तुम ले लो |
दुःख भरे मन में
सुख की उम्मीद तुम ले लो  |
एक जीने की उम्मीद तुम ले लो  |

गरजते हुए बदलो से
बारिश की उम्मीद तुम ले लो |
डूबती हुई नौका से
किनारे को छूने की उम्मीद तुम ले लो |
एक जीने की उम्मीद तुम  ले लो |

चारो तरफ बुराई में
एक अच्छाई की उम्मीद तुम ले लो |
फैले हुए अँधेरे में
उजाले की उम्मीद तुम ले लो |
एक जीने  की उम्मीद तुम  ले लो |

उम्मीद के दामन को थाम
मुश्किलें तुम सह लो |
उम्मीद के आँचल को ओड़
जीवन की धुप में तुम चल लो |
एक जीने  की उम्मीद तुम ले लो |


3 comments: