Friday, December 31, 2021

नया साल

जो यह  मौसम बदलते है
जो यह नए साल जुड़ जाते  है 

पुरानी कहानिओ को फिर 
शुरुआत से तो बताते है 
एक उत्साह तो नया लाते है 

ताज़गी के अहसास से फिर 
उम्मीद की सुगंध  तो फैलाते है 
एक जज़्बा तो नया जगाते है 

धूमिल हो रहे प्रणो को फिर 
बुलंदी पर तो पहुंचाते है 
ख़ुशी मानाने का बहाना तो नया दे जाते है 

जब यह मौसम बदलते है 
जब यह साल नए जुड़ जाते है