Friday, December 31, 2021

नया साल

जो यह  मौसम बदलते है
जो यह नए साल जुड़ जाते  है 

पुरानी कहानिओ को फिर 
शुरुआत से तो बताते है 
एक उत्साह तो नया लाते है 

ताज़गी के अहसास से फिर 
उम्मीद की सुगंध  तो फैलाते है 
एक जज़्बा तो नया जगाते है 

धूमिल हो रहे प्रणो को फिर 
बुलंदी पर तो पहुंचाते है 
ख़ुशी मानाने का बहाना तो नया दे जाते है 

जब यह मौसम बदलते है 
जब यह साल नए जुड़ जाते है 




Friday, May 14, 2021

प्रथम पृष्ठ

आज जन्मदिवस कुछ सपनो का है 
कुछ रिश्तो का है ,कुछ उमंगो का है 
एक माँ का है और एक पिता का है 
इस वर्ष से बदल गए हर मौसम के एहसास 
कुछ अधिक रोशन हुए सभी त्यौहार 
इस दिन एक नवजीवन का हुआ आगमन 
और आई खुशिओ की बौछार   

गतवर्ष ने मातृत्व और पितृत्व के भावो से मिलवाया 
और इन् भावो को जीवन का गहरा सम्बन्धी बनाया
इतने निर्मल मनोभावों को जो समक्ष पाया 
एक ही पल ने मन को कितना निर्बल और सबल बनाया
अन्वय के बालपन ने एक नया उत्साह जगाया 
और नए दृष्टिकोण से परिचय करवाया  
इस नन्ही मुस्कान ने कितना सामर्थ्य पाया 
मंत्र मुग्ध करने की कला से सभी को अपना बनाया  

प्रथम जन्मदिवस ने जन्म की स्मृतियों की एक रील चलाई
और समय के पंख लगाकर उड़ जाने की फिर बात उठाई