ये उड़ान आसमान को छूने की नहीं
अपने पंख फ़ैलाने की एक कोशिश है
ये बदलाव प्रगति के लिए नहीं
स्थिरता को पाने की एक उम्मीद है
ये दौड़ समय से आगे निकलने की नहीं
समय के बीच में बहने की एक कामना है
एक इच्छा है
बिखरे हुए पलो को समेटने की
एक अभिलाषा है
एक अभिलाषा है
पलको पर रखे हुए सपनो को जीने की
एक आशा है
इन सपनो की उड़ान भरने की